हमेशा दिल में रहता है कभी गोया नहीं जाता
जिसे पाया नहीं जाता , उसे खोया नहीं जाता
कुछ ऐसे ज़ख्म हैं जिनको सभी शादाब रखते हैं
कुछ ऐसे दाग़ हैं जिन को कभी धोया नहीं जाता
अजब सी गूँज उठती है दरों – दीवार से हर दम
ये उजड़े ख्वाब का घर यहाँ सोया नहीं जाता
बहुत हँसने की आदत का यही अंजाम होता है
कि हम रोना भी चाहें तो कभी रोया नहीं जाता
ज़रा सोचें ! ये दुनिया किस क़दर बेरंग हो जाती
अगर आँखों में कोई ख्वाब ही बोया नहीं जाता
न जाने अब मुहब्बत पर मुसीबत क्या पड़ी आलम
कि अहले-दिल से दिल का बोझ भी ढोया नहीं जाता
Hindi Shayari SMS, 4 Lines Shayari, 2 Lines Shayari, Hindi Love Shayari, Hindi Sad Shayari, Funny Jokes, Jokes SMS
हमेशा दिल में रहता है कभी गोया नहीं जाता जिसे पाया नहीं जाता , उसे खोया नहीं जाता
Category :
Dard Bhari Shayari,
Ghazal Shayari,
Mohabbat Shayari